होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Minister Karan Singh Verma : मंत्री करण सिंह वर्मा की सफाई, बहनों पर दिया था बयान 

Minister Karan Singh Verma : मंत्री करण सिंह वर्मा की सफाई, बहनों पर दिया था बयान 

Minister Karan Singh Verma : मध्यप्रदेश शासन के मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धामंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहनों की कम उपस्थिति को लेकर उनका नाम काटे जाने की बात कही थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। मंत्री वर्मा ने कहा कि उनके संबोधन के कुछ अंशों को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।

मंत्री जी की सफाई 

मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने उपस्थित सभी बहनों और नागरिकों को सम्मानपूर्वक प्रणाम करके की थी। अपने संबोधन में उन्होंने स्व-सहायता समूहों, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की थी। उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें लगातार सरकारी सहयोग उपलब्ध कराना था।

सरकार महिलाओं के साथ

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता आगे भी निरंतर जारी रहेगी। मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बहनों को सम्मानपूर्वक सहायता प्रदान की जाती है, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री जी ने जताया खेद

मंत्री वर्मा ने दोहराया कि यह योजना बहनों के सम्मान से जुड़ी हुई है और इसे कोई भी समाप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अपने पूरे संबोधन के दौरान उन्होंने बहनों के प्रति सम्मान भाव ही रखा और अंत में भी प्रणाम कर अपनी बात समाप्त की।साथ ही मंत्री करण सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि यदि उनके किसी कथन से किसी को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बयान को पूरे संदर्भ में समझा जाए और भ्रामक प्रस्तुतियों से बचा जाए।


संबंधित समाचार