होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news : छतरपुर में 20 वर्षीय युवक की साइलेंट अटैक से मौत, नाश्ता करते समय पड़ा दौरा, परिवार में पसरा मातम

Chhatarpur news : छतरपुर में 20 वर्षीय युवक की साइलेंट अटैक से मौत, नाश्ता करते समय पड़ा दौरा, परिवार में पसरा मातम

छतरपुर  : मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आज एक 20 साल के युवक की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। युवक सुबह नास्ता कर रहा था। इस दौरान उसे अचानक सीने और पेट में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों का आरोप है कि कॉविड के दौरान लगाई गई वैक्सीन के कारण उनकी बच्चे की मौत हुई। 

सुबह करीब 10 बजे आया अटैक

घटना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कुल चौक की है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे जब केशु जैन नास्ता कर रहा था। तब अचानक सीने और पेट में तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ते देख परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन डीसी प्लाजा के समीप ही उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान जब परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि केशु जैन कॉलेज में पढ़ाई करने के साथ ही अपनी मां के साथ “मोनिका मैचिंग” दुकान पर बैठता था। केशु की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। 


संबंधित समाचार