होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mauganj news : बड़ी खबर ! परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mauganj news : बड़ी खबर ! परीक्षा देने जा रही आठवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज से 14 साल साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बच्ची अपनी सहेली के साथ प्री बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान कुछ अज्ञात उसे अगवा कर जंगल ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। वही पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

शराब पिलाकर किया दुष्कर्म 

घटना गुरुवार सुबह की है। जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ आठवीं की प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार चार आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर जंगल की तरफ ले गए, और उसे शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। नाबालिग जब देर शाम घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद बच्ची गांव के पास जंगल में बेसुध हालत में मिली। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। 

विभिन धाराओं में केस दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ विभिन धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने फ़िलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान मिंटू उर्फ बेटू जैसवाल के रूप में की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। फ़िलहाल पुलिस पीड़िता का बयान ले रही है। जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 


संबंधित समाचार