बैतूल : मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे के चलते आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क दुर्घटना की ताजा खबर बैतूल से सामने आई है। जहां शुक्रवार रात हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। हादसा बैतूल-चिचोली के बीच कुम्हली गांव के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
हादसा बैतूल-चिचोली के बीच कुम्हली गांव के पास हुआ
मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हार्वेस्टर मशीन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक मौके से फरार
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से जहां फरार हो गया। तो वही पुलिस ने हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। साथ ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर भी पुलिस अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।