होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 में MP होगा नशा मुक्त, डेयरी सेक्टर को दी बड़ी सौगात

BREAKING NEWS : अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 में MP होगा नशा मुक्त, डेयरी सेक्टर को दी बड़ी सौगात

भोपाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भोपाल में आयोजित गोपालक सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने पहले सिंगल क्लिक के माध्यम से गौशालाओं को सहायता राशि वितरित की, साथ ही भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को बोनस भी दिया। इस दौरान शाह ने जनता को सम्बोधित करते हुए 2029 में MP को नशा मुक्त करने का भी ऐलान किया। शाह ने कहा कि इस दिशा में प्रशासन और सरकार गंभीर योजना के साथ काम कर रही है।

स्कूलों- कॉलेजों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

गृह मंत्री ने अभिभावकों और विशेषकर माताओं से अपील की कि वे युवाओं को नशे से दूर रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जाएंगे।

देश में तेजी से बढ़ा दुग्ध उत्पादन

संबोधन में शाह ने देश में तेजी से बढ़े दुग्ध उत्पादन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का अनुमानित वार्षिक दूध उत्पादन वर्ष 2020-21 में करीब 209.96 मिलियन टन था, जो बढ़कर वर्ष 2024-25 में लगभग 247.87 मिलियन टन तक पहुंच गया है। सरकार गौपालकों और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए लगातार कई अहम कदम उठा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया संबल मिल रहा है।

50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी

गोपालक सम्मेलन में शाह ने डेयरी और सहकारिता क्षेत्र को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गोवंश संवर्धन और नस्ल सुधार के लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को मंजूरी मिली है। उनके मुताबिक, सहकारी संस्थाओं के जरिए दूध उत्पादकों को बिचौलियों से राहत दिलाने और उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ देने पर जोर दिया जाएगा।

मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान शाह ने नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। शाह ने दावा किया कि आने वाले समय में आपराधिक न्याय व्यवस्था में व्यापक बदलाव दिखाई देगा। इसके अलावा शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का डिजिटल भूमिपूजन भी किया गया। 

 

 


संबंधित समाचार