होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG NEWS : डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी शराब जब्त; स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए तस्कर

CG NEWS : डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 पेटी शराब जब्त; स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए तस्कर

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर आबकारी टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई 

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन के जरिए शराब की बड़ी खेप डोंगरगढ़ क्षेत्र से होकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम ने झिंझारी और मडियान रोड के बीच तड़के करीब 6:30 बजे घेराबंदी की।

वाहन छोड़कर शातिर फरार  

संदिग्ध स्कॉर्पियो को टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन में सवार लोग कार्रवाई की भनक लगते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 45 पेटियां मिलीं। जब्त वाहन रायपुर पासिंग बताया जा रहा है।

खेप मध्यप्रदेश से लाई गई थी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप मध्यप्रदेश से लाई गई थी और इसे दुर्ग क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। अब आबकारी विभाग जब्त वाहन के दस्तावेजों और अन्य सुरागों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटा है।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी 

जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब किसने भेजी थी और इसे किसे सौंपा जाना था। विभाग को उम्मीद है कि वाहन से जुड़े सुरागों के जरिए पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचा जा सकेगा।

आरोपी फरार कैसे हिए ?

लेकिन इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा सवाल यही है कि पहले से सूचना, पहले से नाकेबंदी और संदिग्ध वाहन की मौजूदगी के बावजूद आरोपी आखिर फरार कैसे हो गए?


संबंधित समाचार