होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में खूनी खेल! युवक ने मां सहित नाना-नानी को पीटकर उतारा मौत के घाट, कई घायल

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में खूनी खेल! युवक ने मां सहित नाना-नानी को पीटकर उतारा मौत के घाट, कई घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों की बेरहमी से पीटपीटकर हत्या कर दी। जबकि कई लोग घायल है। खूनी खेल की यह घटना अनूपपुर जिले के करन पठार थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

पुजारी गंगाराम से पहले की मारपीट 

जानकारी के अनुसार, ग्राम मरदरी, थाना नौरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां अनुपिया बाई के साथ ग्राम अमोदा बिजौरा स्थित अपने नाना-नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसका सनी धाम के पंडा गंगा सिंह से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रेम सिंह ने कथित तौर पर गंगा सिंह के साथ मारपीट की।

मां ने रस्सी से खोला

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को बंधा देखकर उसकी मां ने उसे रस्सी से खोल दिया। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फिर उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी को भी निशाना बनाया। हमले में तीनों की मौत हो गई है। जबकि मामा और उसके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

गांव में दहशत  का माहौल

मृतकों में 70 वर्षीय नानी भन्नी बाई गोंड, 75 वर्षीय नाना संपत सिंह गोंड, 50 वर्षीय मां अनूपिया बाई और मामा की बेटी मोनिका ( 05) शामिल हैं। घायलों में चंचल (6), भारती सिंह (3), चैन सिंह और पुजारी गंगाराम शामिल हैं। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक साथ तीन लोगों की मौत से अमोदा गांव में दहशत और शोक का माहौल है।


संबंधित समाचार