होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BINA NEWS : चलती ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम की खिड़की से लटकती मिली लाश, मचा हड़कप

BINA NEWS : चलती ट्रेन में युवक ने लगाई फांसी, बाथरूम की खिड़की से लटकती मिली लाश, मचा हड़कप

बिना : मध्य प्रदेश के भोपाल से रवाना हुई पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार रात एक यात्री ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक का शव जब यात्रियों ने फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जीआरपी ने गाड़ी को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

छत्तीसगढ़ का निवासी था मृतक 

पुलिस ने मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 11 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना हुई थी और रात करीब 12 .30 बजे मृतक युवक का शव बाथरूम की खिड़की से लटकता हुआ मिला। 

ट्रेन के गेट पर बैठकर युवक कर रहा था सफर 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सुचित कर दिया गया है। इधर, पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। हालांकि, वह शौचालय की खिड़की तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।


 


संबंधित समाचार