होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राजनांदगांव चोरी कांड का खुलासा: जेवर गलाकर बनाया सोने का डल्ला, नागपुर से दबोचे गए शातिर चोर

राजनांदगांव चोरी कांड का खुलासा: जेवर गलाकर बनाया सोने का डल्ला, नागपुर से दबोचे गए शातिर चोर

राजनांदगांव। शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र में बंद मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का राजनांदगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साइबर सेल और बसंतपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के दो आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सोना, चांदी के सिक्के, नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए चोरी के सोने के जेवरों को गलाकर सोने का डल्ला बना चुके थे।

बेटी से मिलने गए थे दंपत्ति, लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

पुलिस के अनुसार कौरिनभांठा निवासी उमाशंकर साहू अपनी पत्नी के साथ 13 जुलाई को नवा रायपुर स्थित अपनी बेटी के घर गए थे। 17 जुलाई की रात जब वे वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट और चैनल गेट के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर करीब 80 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 19 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो चुके थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 2.48 लाख रुपये आंकी गई।

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

18 जुलाई को पीड़ित ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी से मिला सुराग, महाराष्ट्र में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते महाराष्ट्र भाग गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम नागपुर पहुंची और रमाकांत उर्फ रामभाऊ तथा वाल्सल सातपुटे को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

सोने के जेवर गलाकर बनाया डल्ला

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी के सोने के आभूषणों को गलाकर करीब 35 ग्राम का सोने का डल्ला तैयार कर लिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके अलावा उनके कब्जे से 19 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, नकदी और अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार