होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : भाभी के प्यार में 22 साल के युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- "आई लव यू’ ,,, मेरी जान…

GWALIOR NEWS : भाभी के प्यार में 22 साल के युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- "आई लव यू’ ,,, मेरी जान…

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 22 साल के युवक ने भाभी से एकतरफा प्यार के चलते अपनी जान ले ली। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र की है। जिसका खुलासा तब हुआ जब मृतक की बहन पल्लवी कमरे में पहुंची और अपने भाई को पंखे से लटका देख चीख पड़ी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की करवाई जारी है। 

मोंटी मोरे पेशे से फोटोग्राफर था 

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीया मोंटी मोरे पेशे से फोटोग्राफर था और सिकंदर कंपू इलाके में परिवार के साथ रहता था। पुलिस को जांच में पता चला कि मोंटी  को अपने से 20 साल बड़ी भाभी से प्यार था। लेकिन भाभी के नहीं मिलने के चलते और महिला के इनकार करने की वजह से मोंटी मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बात की जानकारी मृतक ने खुद सुसाइड नोट में दी। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 

‘सॉरी’ लिखकर की शुरुआत

मोंटी ने सुसाइड नोट में बताया कि रिश्ते की भाभी जिसकी उम्र 42 साल है, वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। सुसाइड नोट में उसने प्रेम संबंध में असफल रहने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है। मौके से मिले नोट की शुरुआत ‘सॉरी’ लिखकर की गई है।

लिखा - मैं उससे बहुत प्यार करता हूं  

इसमें मोंटी ने लिखा है- ‘मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इसकी वजह सिर्फ भाभी है। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता। वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। भाभी को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा। मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं। उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं, लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना।’

मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो

मोंटी ने सुसाइड नोट में भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। साथ ही ‘मेरी जान’ और ‘आई लव यू’ जैसे शब्द लिखे हैं। नोट के आखिर में उसने लिखा- तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा- भाभी तुमने मुझे नहीं समझा। मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए। बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना। 


संबंधित समाचार