ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस वक़्त हड़कप मच गया जब 48 वर्षीय राजेश राजपूत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक फरियाद लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा था। लेकिन मुलाकात से पहले ही उसने सबके सामने सल्फास खा लिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान राजेश राजपूत के आरोप में हुई
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश राजपूत लक्ष्मीगंज का निवासी था। जिसने मरने से पहले एक कागज में 9 लोगों के नाम लिखे थे। पुलिस का अनुमान है कि कर्ज के दबाव से परेशान होने के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और उसमें लिखे 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
हालांकि समय रहते पुलिस राजेश को लेकर अस्पताल पहुंची थीं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि सूदखोर आए दिन उसे धमकी देते थे और मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।