होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS : मानवता शर्मशार ! 6 साल की बच्ची की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

BHIND NEWS : मानवता शर्मशार ! 6 साल की बच्ची की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भिंड :मध्य प्रदेश के भिंड में दो महीने पहले हुए 06 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है। हत्या की सदिश बच्ची की मां ने रची थी। जिसे पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना भिंड के लहार थाना क्षेत्र की है। 

मासूम नाना के घर जाने की जिद कर रही थी

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध संबंध की जानकारी छुपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस को बयान देते हुए आरोपी मां ज्योति पत्नी धर्मेंद्र सिंह दोहरे निवासी मेहरी और उसके प्रेमी पल्लू उर्फ रामशंकर शर्मा निवासी मेहरा बुजुर्ग ने बताया कि मासूम बालिका अपने नाना के घर जाने की जिद कर रही थी। आरोपियों को अंदेशा था कि वहां जाने पर उनके अनैतिक संबंधों का खुलासा हो जाएगा। इसी खौफ में दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे में बालिका को बहला-फुसलाकर कुएं के पास ले गए और हत्या शव को पानी में फेंक दिया और गांव छोड़कर दोनों फरार हो गए। 

प्रेमी ने गला दबाया, मां ने हाथ-पैर पकड़े

घटना 15 जून की है। जहां रात के अँधेरे में प्रेमी ने कथित तौर पर बालिका का गला दबाया, जबकि आरोपी मां ने बच्ची के हाथ-पैर पकड़े हुए थे। इतना ही नहीं घटना को छुपाने के लिए दोनों ने बालिका के कपड़ों और चप्पलों सहित पानी से भरे कुएं में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने लंबी जांच के बाद आखिरकार घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 

टीम होंगे पुरस्कृत 

आरोपितों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिव सिंह यादव, उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
 


संबंधित समाचार