होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP News: ख़ुशख़बरी ! लाड़ली बहनों को इस बार मिलेंगे 1750 रुपये, CM मोहन रक्षाबंधन का इस दिन देंगे तोहफा

MP News: ख़ुशख़बरी ! लाड़ली बहनों को इस बार मिलेंगे 1750 रुपये, CM मोहन रक्षाबंधन का इस दिन देंगे तोहफा

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार इस बार लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त को जारी करने जा रही है। यह क़िस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 

मैहर से जारी करेंगे योजना की राशि 

अभी तक लाड़ली बहना योजना की क़िस्त हर माह की 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती थी। लेकिन रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए इस बार योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त को मैहर में एक कार्यक्रम के जरिए जारी की जाएगी। 

250 रुपए रक्षाबंधन उपहार के रूप में दिए जायेंगे 

इतना ही नहीं सीएम इस बार 1500 रूपए की जगह 1750 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव हितग्राही महिला के खाते में 1,500 रुपए की मासिक सहायता राशि के साथ साथ 250 रुपए रक्षाबंधन उपहार के रूप में भेजेंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।  


संबंधित समाचार