होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : जबलपुर में महिलाओं की दबंगई, युवती के साथ पहले की मारपीट, फिर कपड़े उतरवाकर बनाया VIDEO ,,,,

JABALPUR NEWS : जबलपुर में महिलाओं की दबंगई, युवती के साथ पहले की मारपीट, फिर कपड़े उतरवाकर बनाया VIDEO ,,,,

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ पहले तो कुछ महिलाओं ने मारपीट की। इसके बाद सुनसान जगहे पर ले जाकर उसके कपड़े तक उतार दिए और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हैवानियत भरी इस घटना की शिकायत करने जब पीड़िता पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने भी मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने  SP कार्यालय पहुंची। 

सहेली को अपने पास रखा था

पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी एक सहेली की सौतेली मां और कुछ अन्य लड़कियां उसे बहला फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गईं, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फिर कपड़े उतरवाकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी एक सहेली को अपने पास रखा था।  इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां ने कुछ युवकों और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर किशोरियों को सबक सिखाने के उद्देश्य से इस पूरी घटना को अंजाम दिया।

सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

इधर, मामले को देखते हुए SP ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। वही पीड़िता ने आरोपी सहेलियों और उनकी मां के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाने की मांग की है। घटना जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र का है। 
 


 


संबंधित समाचार