होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, प्रशासन ने अभिभावकों से की ये खास अपील

BHOPAL NEWS : राजधानी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, प्रशासन ने अभिभावकों से की ये खास अपील

भोपाल  :राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत भोपाल जिले में 28 जून से तीन दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इस अभियान के दौरान जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 2710 पोलियो बूथ स्थापित किए हैं, जहां पहले दिन बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।

 306 सुपरवाइजर सहित 52 मोबाइल टीमों की हुई तैनाती

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 306 सुपरवाइजर, 121 ट्रांजेंडर टीमों और 52 मोबाइल टीमों की तैनाती की है। ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टों, रैन बसेरों, निर्माण स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर ऐसे बच्चों को भी पोलियो की दवा उपलब्ध कराएंगी, जो नियमित बूथों तक नहीं पहुंच पाते।

28 से 30 जून तक चलेगा अभियान 

अभियान के पहले दिन 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर टीकाकरण होगा, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाना लक्ष्य 

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य मजबूत हो सके।
 


संबंधित समाचार