बालाघाट : मध्य प्रदेश में लगातार मौसम ख़राब होने के चलते आसमान से मौत की बिजली गिर रही है। जिसकी चपेट में आने की वजह से लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में आकाशीय बिजली से जुड़ी एक दुखद खबर बालाघाट से सामने आई है। जहां बारिश से बचने के चाकर में एक महिला पर बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई।
बम्हनी में एक मकान पर बिजली गिरी
घटना गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोमो की है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसकी पहचान नुंकाटोला निवासी चंद्रावती पति कैलाश पुसाम (39) के रूप में पुलिस ने की। इतना ही नहीं बैहर के ही ग्राम बम्हनी में एक मकान पर बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक
दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भमोड़ी निवासी गुचरी ताराम (50) और एक अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बैहर अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। चार अन्य घायलों का इलाज बैहर अस्पताल में ही चल रहा है।