सतना ; मध्य प्रदेश के सतना से हत्या का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने शादी के सात वचन भूल अपने ही पति की प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। जिसका खुलासा 3 महीने के बाद हुआ। इतना ही नहीं शातिरों ने घटना को छुपाने के लिए पति के लापता होने की सदिश भी रच दी। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस वालो के भी होश उड़ गए।
26 मार्च 2026 से विपिन था लापता
मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च 2026 को मृतक विपिन को सुनील कुशवाहा और उसका दोस्त संदीप शराब पार्टी करने के लिए अपने साथ लेकर गए। जिसके बाद से अचानक वो लापता हो गया. परिजनों ने खोजबीन के बाद 28 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कई सप्ताह तक कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में जब पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तो उन्हें पता चला कि सुनील कुशवाहा और मृतक की पत्नी के बीच विवाह से पहले प्रेम संबंध थे। इसी के बाद जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सब कबूल लिया।
प्रेमी ने घर के पास दफनाया शव
पुलिस को बयान देते हुए आरोपियों ने बताया कि पहले उन्होंने विपिन को शराब पिलाई, इसके बाद मारकर शव को पहले कुएं में फेंक दिया। किसी को शक न हो इसके लिए दोनों ने फिर बॉडी को जमीन में दफना दिया। 3 महीने के बाद विपिन का शव प्रेमी के घर के पास कंकाल के रूप में मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर क़ानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।