बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में उस वक़्त हड़कप मच गया जब ग्रामीणों को शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोरसर में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। जिसे देखकर आकांशा जताया जा रही है कि आपसी विवाद या फिर नशे में अज्ञात द्वारा युवक की हत्या की गई होगी। घटना के चलते क्षेत्र में जहां दहशत का माहौल है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
ईंट -लकड़ी से हमला कर युवक की गई हत्या
पुलिस ने मृतक की पहचान नितिन कोली, निवासी खापरखेड़ा के रूप में की है। जिसका शव शराब दुकान के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अज्ञात हमलावर ने ईंट और लकड़ी से हमला कर युवक की हत्या कर दी।
सभी पहलुओं से की जा रही जांच
शाहपुर पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए संदेह के आधार पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।