होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महानदी में नहाने गया युवक लापता, पत्नी के सामने तेज बहाव में बहा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महानदी में नहाने गया युवक लापता, पत्नी के सामने तेज बहाव में बहा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नवापारा // रिपोर्टर - सोमा शर्मा: नवापारा स्थित महानदी के नेहरू घाट पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा युवक की तलाश शुरू कर दी। रायपुर से गोताखोरों की टीम भी मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

पत्नी के साथ नहाने गया था युवक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लापता युवक की पहचान प्रदीप कश्यप (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ नवापारा के इंदिरा मार्केट के पीछे स्थित नेहरू घाट पर नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नवापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। हादसे की खबर फैलते ही घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रायपुर से गोताखोरों की टीम रवाना

युवक की तलाश के लिए रायपुर से विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम रवाना कर दी गई है। इसके अलावा अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गोताखोरों के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और बचाव दल लगातार नदी में खोज अभियान चला रहे हैं। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।


संबंधित समाचार