होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गलत दिशा से आई तेज रफ्तार JCB ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत; थाने के सामने धरने पर बैठे परिजन

गलत दिशा से आई तेज रफ्तार JCB ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत; थाने के सामने धरने पर बैठे परिजन

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से चल रही एक जेसीबी ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार रात हुई। राघवेंद्र और सागर आस्था रेस्टोरेंट से स्कूटी पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से कथित तौर पर गलत दिशा में आ रही JCB (क्रमांक MP-65-DA-0197) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक युवक की मौत, दूसरा मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक अभिषेक पांडेय कर रहे हैं।

इधर, हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मनेंद्रगढ़ थाने पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव के साथ थाने के सामने धरना देकर आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक की भूमिका की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार