अलीराजपुर : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला के साथ पहले तो 8 हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बाद गैंगरैप किया। इतना ही नहीं इसके बाद दरिंदों ने पीड़िता महिला के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। पीड़िता को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र की
घटना आलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार देर रात दरिंदों इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश 8 किलो चांदी की तलाश में घर में घुसे थे। लेकिन उनके हाथ सिर्फ एक किलों चांदी ही लगी, अधिक चांदी की तलाश में बदमाशों ने पूरा घर खोद डाला। छानबीन के बाद भी जब उन्हें कुछ नहीं मिला। तो उन्होंने महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के समय महिला घर में अकेली थी
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि मामले में डकैती, सामूहिक दुष्कर्म तथा अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।