होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

West Bengal Election Trends: चुनावी रुझानों ने बढ़ाई BJP की खुशी, वित्त चौधरी ने जनता को खिलाई झालमुड़ी...

West Bengal Election Trends: चुनावी रुझानों ने बढ़ाई BJP की खुशी, वित्त चौधरी ने जनता को खिलाई झालमुड़ी...

रायपुर: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच जैसे ही पश्चिम बंगाल से बीजेपी की बढ़त के रुझान सामने आए, छत्तीसगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। राजधानी रायपुर और जगदलपुर में जगह-जगह जश्न मनाया गया। रायपुर स्थित एकात्म परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की।

वित्त मंत्री ने अनोखे अंदाज में जाहिर की खुशी

कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर लगातार चुनावी रुझान देखते हुए नारेबाजी करते नजर आए। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया।इस बीच छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। उन्होंने रायपुर स्थित अपने सरकारी बंगले के बाहर आम लोगों के लिए मुफ्त झालमुड़ी का वितरण कराया। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

बंगाल में BJP को बढ़त, TMC पीछे

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी स्पष्ट बढ़त बनाती दिख रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी लगभग 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी करीब 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को करीब 45% और टीएमसी को 42% वोट मिलते नजर आ रहे हैं। भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, जबकि नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी पीछे बताए जा रहे हैं।

CM विष्णुदेव साय का बयान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के हटने से राज्य की जनता को फायदा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि असम में भी बीजेपी की वापसी तय है और पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने जा रही है। सीएम साय ने इसे "ऐतिहासिक दिन" बताते हुए कहा कि कई राज्यों में बीजेपी सरकार बनने की संभावना है।

राज्य की राजनीति में हलचल
 
पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों ने न  केवल राज्य की राजनीति में हलचल मचाई है, बल्कि दूसरे राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि पार्टी इन नतीजों को बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है।


संबंधित समाचार