होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आज, आईपीएल और भाजपा बैठकों को लेकर बढ़ी हलचल...

Morning Breaking: 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आज, आईपीएल और भाजपा बैठकों को लेकर बढ़ी हलचल...

Morning Breaking: रायपुर में आज पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर भाजपा की नजर, पश्चिम बंगाल-असम में नेताओं की मेहनत रंग लाएगी या नहीं। वहीं IPL मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को मुकाबले। भाजपा की प्रदेश बैठकों में भी अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

चुनाव परिणाम पर भाजपा की पैनी नजर

प्रदेश के मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पिछले दो महीनों में पश्चिम बंगाल और असम में जमकर चुनाव प्रचार किया था। अब मतगणना शुरू होते ही सभी की निगाहें नतीजों पर टिक गई हैं। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

IPL को लेकर रायपुर में हाई क्रेज

दूसरी ओर, रायपुर में IPL मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। RCB और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के टिकट 3,000 से 8,000 रुपए तक के दाम में तेजी से बुक हो चुके हैं, आज से RCB और कोलकाता नाइटराइडर्स मैच के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को IPL के मुकाबले आयोजित होंगे, टिकटों की भारी डिमांड से साफ है कि इस बार रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहने वाला है।

भाजपा की अहम बैठकें इसी सप्ताह

राजनीतिक गतिविधियों के बीच भाजपा संगठन भी सक्रिय नजर आ रहा है। 8 मई को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। 9 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। यह कार्यसमिति की बैठक लगभग डेढ़ साल बाद आयोजित की जा रही है। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी रणनीति और कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। रायपुर इस समय राजनीति और खेल दोनों के केंद्र में बना हुआ है। जहां एक तरफ चुनाव परिणाम भविष्य की दिशा तय करेंगे, वहीं IPL मैच शहर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बनाए रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा की बैठकों से आने वाले समय की राजनीतिक रणनीति भी तय होगी।


संबंधित समाचार