होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : जेके हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट की शॉफ्ट में गिरा मरीज, हुई मौत

BHOPAL NEWS : जेके हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट की शॉफ्ट में गिरा मरीज, हुई मौत

भोपाल : भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल में एक दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते एक मरीज की मौत हो गई। मरीज अपने स्पाइन से जुड़ी समस्या का इलाज करवाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान सुरक्षा में हुई चुक के चलते उसकी जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

रामजी का स्पाइन का इलाज चल रहा था

बताया जा रहा है कि मृतक नामदेव रामजी का स्पाइन का इलाज चल रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे के आसपास वह निर्माणाधीन लिफ्ट के पास पहुंचे और वहां से लिफ्ट की शॉफ्ट में गिर गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। रामजी की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से हुई मौत

मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर समय पर देखने नहीं आए और दर्द की दवाएं भी बंद कर दी गई थीं। इसी वजह से मरीज की पत्नी और बेटी डॉक्टर से मिलने गई थीं, तभी यह घटना हो गई। परिजनों का कहना है कि पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से रामजी की मौत हुई। 

पुलिस ने केस किया दर्ज

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। इस वजह से मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलु से की जा रही है। मृतक नामदेव रामजी छिंदवाड़ा जिले के निवासी थे और सैलून का काम करते थे। 
 

 


संबंधित समाचार