होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पश्चिम बंगाल में 152 सीटें पर VOTING जारी, CM मोहन ने जनता से की वोट की अपील, इस दिन आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल में 152 सीटें पर VOTING जारी, CM मोहन ने जनता से की वोट की अपील, इस दिन आएंगे नतीजे

west bengal Assembly Election 2026: भोपाल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। मतदान 16 जिलों में किया जा रहा है। जिसमे भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे है। तो वही 152 सीटों पर हो रहे मतदान को देखते हुए सीएम मोहन ने जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में  बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। 

चुनाव लोकतंत्र का महापर्व

सीएम मोहन ने पश्चिम बंगाल में हो रहे पहले चरण की वोटिंग को लेकर X पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और मतदान आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। प्रथम चरण के मतदान में सभी मतदाता अपने राज्य की प्रगति और बेहतर नागरिक जीवन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

आज राष्ट्रवादी सरकार चुनने का संकल्प लेकर मतदान करें

सीएम ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार, शोषण व अत्याचार का समूल नष्ट करने के साथ घुसपैठियों और अपराधियों से मुक्त पश्चिम बंगाल के लिए आज राष्ट्रवादी सरकार चुनने का संकल्प लेकर मतदान करें। आपका एक-एक वोट जब माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए होगा, तभी पश्चिम बंगाल में सुशासन का नया सबेरा होगा.

इन जिलों में हो रहे मतदान 

आज गुरुवार को पहले चरण में जिन 16 जिलों में मतदान हो रहा है, उनमे उत्तर बंगाल का कूच बिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल में मुर्शिदाबाद, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम शामिल है। इसके लिए कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए पार्टियां चुनाव लड़ रही

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होगा, तो वही दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। जिनके नतीजे 4 मई 2026 को जारी किये जायेंगे। इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच  काटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 
 


संबंधित समाचार