सागर : मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों के स्वस्थ पर पड़ रहा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों का जहां घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तो वही भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सागर के कलेक्टर ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।
23 से 30 अप्रैल तक स्कूलों में अवकाश घोषित
दरअसल, सागर में पड़ रहे कड़ाके की गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के लिए 23 से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आईसीएसई / सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त समस्त स्कूलों पर लागू होगा।
6वीं से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन रहेगा जारी
हालांकि कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होता रहेगा। तो वही शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर स्कूली कार्य करेंगे। मप्र शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी के अनुसार संचालित होते रहेंगे।
अनूपपुर में भी 5वीं तक के सभी स्कूलों रहेंगे बंद
इसके साथ ही अनूपपुर में भी गर्मी के कहर को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने भी कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूल 22 -30 अप्रैल 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय/सीबीएसई/ अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शालाओं में तत्काल प्रभाव से लागु कर दिया गया है। लेकिन 6वीं-12वीं तक की सभी कक्षाएं सुबह 07 बजे दोपहर 12 बजे तक लगेगी।