होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rehti Sandipani School: रैहटी के सांदीपनी स्कूल का वायरल वीडियो बना भ्रष्ट निर्माण की गवाही  

Rehti Sandipani School: रैहटी के सांदीपनी स्कूल का वायरल वीडियो बना भ्रष्ट निर्माण की गवाही  

मुकेश प्रजापति, सिहोर: सिहोर जिले के रैहटी स्थित सीएम राइज (वर्तमान सांदीपनी) स्कूल के नव-निर्मित भवन का वायरल वीडियो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पहली ही बारिश में भवन से पानी टपकना इस बात का संकेत है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया है। जिस स्थान पर बच्चों का भविष्य गढ़ा जाना चाहिए, वहीं बच्चे टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।

मस्ताल ने उठा सवाल

प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बुधनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा (हनुमान) ने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसे से बने भवन यदि पहली ही बारिश में जवाब दे दें, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि जवाबदेही का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार ऐसे वीडियो देख रही है। जहं नई सड़कें उखड़ रही हैं, सरकारी भवनों में पानी भर रहा है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए रैहटी के इस मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रमुख मांगे

रैहटी स्थित सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल भवन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए।

निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और गुणवत्ता परीक्षण से जुड़े जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

भवन की तत्काल मरम्मत कर बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश में हाल ही में निर्मित सभी सरकारी भवनों का स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट कराया जाए। “जब शिक्षा के मंदिर की छत पहली ही बारिश में टपकने लगे, तो यह केवल पानी नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही भी टपक रही होती है। जनता अब उद्घाटन नहीं, टिकाऊ और ईमानदार विकास चाहती है।”


संबंधित समाचार