होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

JABALPUR NEWS : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिनसी में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने फरयादी से मकान का पट्टा बनवाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 

मकान पट्टे के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, पीड़िता राजकुमारी परस्ते ने अपने मकान का शासकीय पट्टा बनवाने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था। आरोप है कि पट्टा जारी कराने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रोजगार सहायक दिलीप साहू ने पीड़िता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। 

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी 

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त की टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है। 

कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित एजेंसी से करें। आरोपी के खिलाफ फ़िलहाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार