होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHAHDOL NEWS ; शहडोल में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से 3 की मौत, 3 घायल

SHAHDOL NEWS ; शहडोल में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से 3 की मौत, 3 घायल

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल में अलग अलग जगहे बिजली गिरने की वजह से रविवार को 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

हादसे में बच्चे, महिला और पुरुष की मौत 

इस दुखद हादसे में 11 साल के बच्चे और महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनकी पहचान पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह (उम्र 11 वर्ष), किशन (28 वर्षीय महिला), सुंदर पाव (ग्रामीण) के रूप में की है। हादसे के चलते गांव में जहां हड़कप मच गया है। तो वही असमय हुई मौतों के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना झिक बिजुरी, दर्शिला चौकी क्षेत्र के चुटकी टोला और रोकवे गांव में हुई। 

इलाज नही मिलने के चलते हुई मौत

पहली घटना झींक बिजुरी चौकी के ग्राम झींक की है. जहां खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर के मौजूद नहीं होने के चलते घायल को जिला अस्पताल शहडोल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं... जिनका इलाज जारी है। 

खेत में रोपा लगा रहा था किसान

दूसरी घटना दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला की है। जहां खेत में रोपा लगा रहे 45 वर्षीय सुन्दर पावर पर बिजली गिर गई..जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 अन्य लोग घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

घर के बाहर खड़े बच्चे पर गिरी बिजली

तीसरी घटना दरशिला चौकी के रेकोवा गांव की है। जहां खेत में काम कर रहे दो लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी वजह से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जो की फ़िलहाल खतरे के बाहर है। तो वही सबसे हृदयविदारक घटना ग्राम मुसरा में हुई, जहां 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खड़ा था... तभी तेज बारिश के बीच उस पर बिजली गिर गई. जिसकी चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.. जबकि इस हादसे में उसकी भाभी भी घायल हो गई .. जिनका इलाज जारी है.


 


संबंधित समाचार