भोपाल : राजधानी भोपाल के चौथे रेलवे स्टेशन निशातपुरा का कल सीएम मोहन यादव लोकार्पण करने जा रहे है। 3 साल से बनाकर तैयार यह स्टेशन आखिरकार यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है। जिसका निरक्षण करने के लिए खुद मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे। इतना ही नहीं कल यानि की 28 जुलाई को सीएम मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
चुनिंदा ट्रेनों का होगा ठहराव
भोपाल रेल मंडल के अनुसार प्रारंभिक चरण में मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर रहेगा। इसके बाद यह स्टेशन पूरी तरह से ऑपरेशनल स्थिति में आ जाएगा।
तीन साल से बनाकर तैयार स्टेशन
बता दें कि निशातपुरा स्टेशन लगभग तीन साल पहले बनकर तैयार हुआ था, लेकिन विभिन्न कारणों से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। अब इसे यात्रियों के लिए खोला जा रहा है। यहां पर कई फ्लाईओवर हैं। एक और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 का द्वारका नगर से शुरू होकर निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर लैंड होगा। यह करीब 6 रेलवे ट्रैक से गुजरने वाला देश का पहला आरओबी होगा।
निशातपुरा चौथा स्टेशन
वर्तमान में शहर में भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन पहले से चालू हैं। लेकिन अब चौथा निशातपुरा भी कल से लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। बता दें कि इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, आधुनिक रोशनी और सीसीटीवी कैमरों जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं।