होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर ! इंदौर और महेश्वर में पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत, एक युवक बहा, तलाश जारी

बड़ी खबर ! इंदौर और महेश्वर में पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत, एक युवक बहा, तलाश जारी

इंदौर : मध्य प्रदेश में पिकनिक मनाने गए 3 युवकों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। तीनो युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ अलग अलग पर्यटन स्थल पर पहुंचे थे। जहां पानी की गहरी में सामने की वजह से तीनो की जान चली गई । हादसा रविवार शाम को इंदौर और महेश्वर क्षेत्र में हुआ। 

 हादसे में दो नाबालिग की मौत

इस दुखद हादसे में दो नाबालिग की मौत हो चुकी है। जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि महू के चोरल डैम और लोधियाकुंड में डूबे दो युवकों के शव मिल गए हैं। महेश्वर के सहस्त्रधारा में डूबा युवक लापता है।

नहाते समय गहरे पानी में चला गया

पहला हादसा महू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोधिया कुंड पर हुआ, जहां पिकनिक मनाने आया 17 वर्षीय एक किशोर नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला।

पैर फिसलने के चलते हुआ हादसे का शिकार 

दूसरा हादसा चोरल डैम में हुआ, जहां अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी के पास चला गया। उसका पैर अचानक फिसल गया और वह पानी में समा गया। पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली। बाद में गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया।

महेश्वर की सहस्रधारा में तेज बहाव में बहा युवक

तीसरी घटना महेश्वर स्थित सहस्रधारा से सामने आई, जहां 30 वर्षीय एक युवक नर्मदा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। युवक को बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मिलकर युवक कोढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नही चल पाया. रेस्क्यू टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।

 

 


संबंधित समाचार