होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फरीदाबाद में कुछ रिश्तेदारों के यहां छिपा है विकास दुबे, पकड़ा गया गैंगस्टर का साथी

फरीदाबाद में कुछ रिश्तेदारों के यहां छिपा है विकास दुबे, पकड़ा गया गैंगस्टर का साथी

फरीदाबाद। विकास दुबे की तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के फरीदाबाद में होने की जानकारी मिली है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार विकास फरीदाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के घर रूका हुआ था। विकास दुबे के साथ उसका दोस्त प्रभात मिश्रा भी था। विकास के साथ फरीदाबाद में प्रभात मिश्रा भी था। प्रभात मिश्रा विकास दुबे का करीबी है। वहीं अंकुर गिरफ्तार हो गया है।

आपको बता दें की विकास दुबे फरीदाबाद में 2-3 दिन रुका हुआ था। Oyo होटल के अलावा नहर पार की न्यू इंदिरा कॉलोनी में अपने कुछ दूर के रिश्तेदारों के यहां भी विकास दुबे रुका था। फरीदाबाद की स्पेशल क्राइम टीम में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

कार्तिकेय उर्फ प्रभात की भी गिरफ्तारी हुई है। कार्तिकेय उर्फ प्रभात भी गोलीकांड में विकास दुबे के साथ था। प्रभात से 4 हथियार भी बरामद हुए हैं। जिनमें से 2 सरकारी पिस्टल यूपी पुलिस की हैं। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद पुलिस आज दोपहर 12 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और इसकी पूरी जानकारी देगी।


संबंधित समाचार