होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDALA NEWS : मंडला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में 3 की गई जान, केस दर्ज

MANDALA NEWS : मंडला में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में 3 की गई जान, केस दर्ज

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नादिया तिराहा में मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की जांच शुरू की। 

महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पिंडरई रोड पर नादिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

पुलिस ने मृतकों की पहचान उमेश सिंगौर (42) पिता चिरौंजी लाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया, भुवन सिंगौर (36) पिता मनीलाल सिंगौर निवासी ग्राम नादिया तथा मुन्ना भांवरें (50) पिता मंगल भांवरें निवासी पेटेगांव के रूप में की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल

पुलिस ने बताया कि मृतक भुवन और उमेश आपस में चचेरे भाई थे, जबकि मुन्नालाल उनके यहां काम करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।


संबंधित समाचार