होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Promotion News: : मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

CG Promotion News: : मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार सचिवालय सेवा के वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा यह सूची जारी की गई है।

पांच कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

जारी सूची में कुल पांच कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों में पदोन्नति दी गई है—

मनीषा पांडा, सामान्य प्रशासन विभाग
रशदा बानो जुनजानी, सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग
राजेश कुमार गुप्ता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
रमा डंडोतिया, ऊर्जा विभाग
मायादेवी साहू, उच्च शिक्षा विभाग
इन सभी कर्मचारियों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वरिष्ठता पर नहीं पड़ेगा असर

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बाद भी कर्मचारियों की वरिष्ठता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही वरिष्ठता के आधार पर कोई दावा मान्य होगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि इन सहायक अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना अलग से की जाएगी।

वर्तमान पद पर ही करेंगे कार्य

नई पदस्थापना आदेश जारी होने तक सभी पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही काम करते रहेंगे। शासन ने कहा है कि प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आगे उनकी तैनाती को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

 

 


संबंधित समाचार