होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

शदाणी दरबार पीठाधीश्वर की अमित शाह से मुलाकात: माता हासीदेवी जी की 200वीं जयंती पर ₹200 का स्मारक सिक्का होगा जारी 

शदाणी दरबार पीठाधीश्वर की अमित शाह से मुलाकात: माता हासीदेवी जी की 200वीं जयंती पर ₹200 का स्मारक सिक्का होगा जारी 

शदाणी दरबार के नवम् पीठाधीश्वर युधिष्ठिर लाल जी महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश्वर माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रकाशित विशेष पुस्तिका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया।

जन्म जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भेंट के दौरान माता हासीदेवी जी के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानव सेवा से जुड़े योगदानों पर विस्तृत चर्चा हुई। महाराज श्री ने गृह मंत्री को जन्म जयंती वर्ष के तहत देश और विदेश में आयोजित किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि भारत सरकार माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती के सम्मान में ₹200 का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का उनके जीवन, शिक्षाओं और समाज सेवा के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने का प्रतीक होगा।

 अमित शाह ने की सराहना

गृह मंत्री अमित शाह ने माता हासीदेवी जी के आदर्शों और शदाणी दरबार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने जन्म जयंती समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

देश-विदेश में होंगे आयोजन

माता हासीदेवी जी की 200वीं जन्म जयंती को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। इस अवसर पर देश-विदेश में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
 


संबंधित समाचार