होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SHEOPUR NEWS : कुदरत का कहर ! श्योपुर में तेज आंधी-तूफान के बीच गिरा पेड़, दबने से 1 की मौत

SHEOPUR NEWS : कुदरत का कहर ! श्योपुर में तेज आंधी-तूफान के बीच गिरा पेड़, दबने से 1 की मौत

श्योपुर : मध्य प्रदेश सहित देशभर में नौतपा खत्म होने के बाद तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। लेकिन मौसम के बदले मिजाज का शिकार लोगों को होना पड़ रहा है। ताजा मामला श्योपुर से सामने आया है। जहां तेज आंधी-तूफान के बीच एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वही अब भी 3 लोग पेड़ के नीचे दबे हुए है, जिन्हे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल बस स्टैंड का

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल बस स्टैंड का है। जहां बुधवार को मौसम में हुए बदलाव के चलते तेज अंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। ऐसे में कुछ लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए। तभी एक एक पेड़ गिर गया। जिसमे दबने की वजह से एक की मौत हो गई। जबकि 3 लोग अब भी पेड़ के नीचे दबे हुए है।

तीनों को निकालने का प्रयास जारी 

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है  ( खबर में अपडेट जारी है ) 


संबंधित समाचार