होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव में जीत का किया दावा, कहा - इस बार भाजपा को निपटाएगी जनता, हार तय ,,,

MP NEWS : उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव में जीत का किया दावा, कहा - इस बार भाजपा को निपटाएगी जनता, हार तय ,,,

दतिया : दतिया उपचुनाव को लेकर मप्र में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस बीजेपी जहां अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है। तो वही दूसरी तरफ उपचुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा। इस पर सबकी नजर टिकी हुई है। इसी बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार दतिया की जनता चुनाव में भाजपा को निपटाएगी! 

भाजपा का असली चेहरा पूरे प्रदेश के सामने आ गया

उमंग ने आगे कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा पूरे प्रदेश के सामने आ गया है। दूसरे दलों पर गुटबाजी के आरोप लगने वाली भाजपा की आंतरिक गुजबजियां आज चौराहे पर आ गई है।

दतिया की जनता ने पहले भी अहंकार को हराया 

दतिया की जनता ने पहले भी अहंकार को हराया था और इस बार भी हिंसा, गुंडाराज और भाजपा की दादागिरी को वोट की ताकत से जवाब देगी। उपचुनाव में भाजपा की हार तय है, क्योंकि जनता विकास चाहती है, दहशत नहीं।

भाजपा को जनता देगी करारा जवाब

उमंग सिंघार ने विश्वास जताया कि उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उनके अनुसार दतिया के मतदाता शांति, विकास और बेहतर जनप्रतिनिधित्व की उम्मीद के साथ मतदान करेंगे।


संबंधित समाचार