होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJIAN NEWS : बड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर उमा भारती ने CM को लिखा पत्र, कहा - हनुमान जी कही नहीं जाएंगे ,,,

UJJIAN NEWS : बड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर उमा भारती ने CM को लिखा पत्र, कहा - हनुमान जी कही नहीं जाएंगे ,,,

उज्जैन : सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में जहां सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। तो वही दूसरी तरफ खड़े हनुमान की प्रतिमा हटाने पर साधु संत सहित श्रद्धालु मंदिर की रक्षा में सामने आ गए है। तो वही हनुमान जी की प्रतिमा नहीं हटाने को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने सीएम मोहन को पत्र लिखा है। जिसमे  उन्होंने साफ कहा कि हनुमान जी कही नहीं जाएंगे। 

दिया ये समाधान 

मंदिर नहीं हटाने को लेकर पिछले कुछ दिन से चल रहे आंदोलन को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने सीएम मोहन को पत्र लिखा और कहा कि भोपाल में कमलापति रोड को चौड़ा करते वक्त मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचा था। यही समाधान उज्जैयिनी के खड़े हनुमान मंदिर का हो सकता है।

4 सितंबर से प्रशासन कर रही कोशिश 

 बता दें कि सड़क के बीच खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन 4 सितंबर से कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक हिला तक नहीं पाए। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सती गेट के पास स्थित हनुमान मूर्ति को हटाने की कोशिश 6 दिन से कर रहे है, लेकिन नाकाम रहे। 

दर्शन के लिए भक्तों की लगी भीड़ 

प्रशासन की ना कामयाबी और बाबा हनुमान के चमत्कार का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से भी श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं।
 

 




संबंधित समाचार