होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

तीज मिलन समारोह :महिलाओं संग जमकर थिरकीं विधायक भावना बोहरा, संगीत की धुन पर दिखा उत्साह

तीज मिलन समारोह :महिलाओं संग जमकर थिरकीं विधायक भावना बोहरा, संगीत की धुन पर दिखा उत्साह

संजय यादव कवर्धा// पंडरिया: छत्तीसगढ़ में तीज पर्व सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं की भावनाओं, परंपराओं और मायके की यादों से जुड़ा विशेष पर्व है। तीज के आगमन से पहले पंडरिया में भी इसका रंग देखने को मिला। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ओर से आत्मानंद स्कूल परिसर में भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की हजारों महिलाएं शामिल हुईं।

समारोह में महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़  चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जितने वाले विजेताओं को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए।

सभी महिलाओं के दी गई साड़ी 

छत्तीसगढ़ में तीज पर्व के दौरान महिलाओं को उपहार के रूप में साड़ी देने की विशेष परंपरा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विधायक भावना बोहरा ने समारोह में मौजूद सभी महिलाओं को अपने हाथों से साड़ी भेंट की। कार्यक्रम में विधायक के द्वारा महिलाओं के लिए भोजन की व्यस्था भी की गई थी ।

यह भी पढें: अभी तक बिजली बिल जमा नहीं किया तो रहें तैयार : बिजली विभाग अब प्रतिदिन काटने जा रही 500 कनेक्शन

महिलाओं के साथ विधायक ने भी लगाए ठुमके

पूरे समारोह के दौरान महिलाएं तीज के उल्लास में रंगी नजर आईं। खास बात यह रही कि विधायक भावना बोहरा भी महिलाओं के साथ गीत-संगीत की धुन पर थिरकती नजर आईं।विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें मायके जैसा अपनापन  महसूस हुआ है। यही वजह है कि वे हर साल इस तरह के आयोजन के जरिए क्षेत्र की बहनों के साथ तीज की खुशियां साझा करती हैं।


संबंधित समाचार