होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : खड़े हनुमान के दर्शन के लिए पहुंची साध्वी हर्ष आनंद गिरि, मंदिर की सुरक्षा के लिए लोगों का मांगा समर्थन

UJJAIN NEWS : खड़े हनुमान के दर्शन के लिए पहुंची साध्वी हर्ष आनंद गिरि, मंदिर की सुरक्षा के लिए लोगों का मांगा समर्थन

उज्जैन। प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच साध्वी हर्ष आनंद गिरि गुरुवार को मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने खड़े हनुमान जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान साध्वी ने मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी बात भी रखी।

हनुमान ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी

साध्वी ने कहा कि बाबा हनुमान ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है कि वह इसी स्थान पर रहना चाहते हैं। ऐसे में प्रशासन को मंदिर को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य की योजना बनानी चाहिए।

मंदिर को हटाकर विकास करना विरोध

उन्होंने स्पष्ट किया कि संत और श्रद्धालु विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मंदिर को हटाकर विकास किए जाने का विरोध है। साध्वी ने संत समाज और आम लोगों से मंदिर की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही

इधर, मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर मंदिर की रील वायरल होने के बाद दूर-दराज और विदेशों से भी भक्त पहुंच रहे हैं।


संबंधित समाचार