भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' निकालने जा रहे है। यह यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जाएगी। जिसमे जुड़ने के लिए दिग्विजय ने लोगों से खास अपील की। यह यात्रा गैर राजनीतिक होगी। जिसका उद्देश्य धर्म के नाम पर पारदर्शिता, सत्य और श्रद्धा की रक्षा करना है। साथ ही सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य है।
इस वजह से चुना विजयादशमी का दिन
दिग्विजय सिंह ने विजयादशमी को अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताया। इसी भावना के साथ उन्होंने शिवधाम उज्जैन से रामधाम अयोध्या तक यात्रा का निर्णय लिया। यात्रा का ध्येय वाक्य "यतो धर्मस्ततो जयः" होगा। इसका उद्देश्य धर्म और आस्था के नाम पर कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण करना है। इच्छुक लोग यात्रा में सहभागिता के लिए जारी गूगल फॉर्म से पंजीयन करा सकते हैं।
79 साल के हुए दिग्विजय
बता दें कि 'सनातन स्वाभिमान यात्रा' से पहले दिग्विजय ने 2017–18 में नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा की थी। जिसमे उन्हें छह महीने से अधिक समय लगा था। इतना ही दिग्विजय राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़े यात्रा में भी शामिल हुए थे। तो वही अब 79 साल में दिग्विजय उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने जा रहे है।