मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर स्थित KJS सीमेंट प्लांट में गुरुवार को दर्दनाक हादसे का शिकार होने के चलते 50 वर्षीय ठेका श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक के काम करने के दौरान अचानक बैरियर टूट गई और नीचे गिरने से श्रमिक संतराम रावत की मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचने से हुई मौत
हादसे के बाद सहकर्मियों घायल को तत्काल सिविल अस्पताल मैहर ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रमिक ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रबंधन के अधिकारी, ठेकेदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।
हादसे के कारण की पुष्टि नहीं
हादसा किस वजह से हुआ और बैरियर टूटने के पीछे क्या कारण था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।