छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे कच्चा मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि इस दुखद हादसे में 1 महिला गंभीर रूप से घायल हुई जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा हिनौता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम क्योटरा में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर। सभी को अस्पताल पहुंचाया।