होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS : 47 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार, केन-बेतवा मुआवजा दिलाने के एवज में मांगी रिश्वत

PANNA NEWS : 47 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार, केन-बेतवा मुआवजा दिलाने के एवज में मांगी रिश्वत

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के मुआवजा प्रकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में पटवारी संतोष चिकवा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी ने फरयादी का काम करने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई हॉस्पिटल चौक, पन्ना में की गई। 

47000 रुपये लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने आदिवासी किसान दयाराम आदिवासी से बढ़ी हुई मुआवजा राशि दिलाने और जरूरी दस्तावेज बनवाने के एवज में कुल 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे पहले वह 30 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 47 हजार रुपये लेते समय लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

1 लाख 35 हजार रुपये का मिला था मुआवजा

दरअसल, केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों को पहले 1 लाख 35 हजार रुपये का मुआवजा मिला था। फरियादी दयाराम आदिवासी ने बढ़ी हुई 63 हजार रुपये की मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पटवारी संतोष चिकवा ने यह राशि मंजूर कराने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी।वही शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए

लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना में मुआवजा वितरण में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोतवाली पन्ना में आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है

 

 


संबंधित समाचार