होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

CHHINDWARA NEWS : छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित अग्रवाल पैलेस में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इसमें छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्ष हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नकुलनाथ सहित सभी दिग्गज नेता रहे मौजूद 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत जिले के विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है।

सरकार पर निशाना साधा

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं और कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।

आगामी चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी

कांग्रेस नेताओं ने हालिया उपचुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए सरकार पर तंज कसा और कहा कि आने वाले समय में पार्टी संगठन को मजबूत कर जनता के बीच जाएगी। नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सरकार को जवाब देगी।
 


संबंधित समाचार