होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAJGARH NEWS : दुखद ! राजगढ़ में उफनाते नाले में बही ईको कार, 9 लोगों की मौत, CM मोहन ने जताया शोक

RAJGARH NEWS : दुखद ! राजगढ़ में उफनाते नाले में बही ईको कार, 9 लोगों की मौत, CM मोहन ने जताया शोक

राजगढ़ : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार रात हुए एक दुखद हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा पड़ाना बायपास पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलती ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कार में 4 बच्चे, 4 महिलाएं व तीन पुरूष सवार थे। जिसमे से सिर्फ 2 युवको को ही बचाया जा सका। 

सोमवार रात की घटना

दरअसल, राजगढ़ जिले के सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना में सोमवार रात को एक परिवार एक ईको कार में सवार होकर नए बायपास से होकर देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था। तभी बायपास पर बने पुल पर बारिश का पानी भर गया था। बाहर से आए चालक को पानी की गहराई और पुल की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा। जिसकी वजह से कार असंतुलित होकर बह गई। 

मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता का किया एलान

इस दुखद हादसे में सीएम मोहन ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के स्वजन के लिए 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया गया है। 

सभी लापता 9 लोगों के शव हुए बरामद

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के प्रयास के बाद सभी लापता 9 लोगों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तो वही ग्रामीणों की सूझ बुझ के चलते 2 लोगों को बचा लिया गया। जबकि कार में सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। 
 


संबंधित समाचार