आगर मालवा - मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील के समीप बने कुंडलियां बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को कुंडलियां बांध के 11 गेट मे से 4 गेट खोले गए और 619.916 क्यूमेक पानी को बहाया गया।
1 -1 मीटर तक खोले गए गेट
पानी के स्तर को मैंटेन करने के लिए प्रसाशन ने 4 गेट को 1 -1 मीटर तक खोला और भारी मात्रा में पानी को बहाया। बता दें कि राजधानी सहित कई जगहों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया।
सावधानी बरतने की अपील
इसके साथ ही प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी करते हुए पानी नदी से दूर रहने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी या अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन की निचले इलाकों पर नजर
इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों, नालों और रपटों को पार नहीं करने तथा उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन निचले इलाकों पर नजर रखे हुए है। ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।