होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें कार्यवाही का आरंभ पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शेखर दत्त को याद करते हुए कहा कि वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। राज्यपाल के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शेखर दत्त ने सेना में रहते हुए देश का गौरव बढ़ाया, फिर एक सक्षम आईएएस अधिकारी के रूप में प्रशासन में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर उन्होंने जो योगदान दिया, उसे हमेशा याद किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शेखर दत्त एक कर्मठ और समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से देश ने एक सच्चे सेवक को खो दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शेखर दत्त बड़े पदों पर रहे, मगर उन्होंने कभी पद का दंभ नहीं किया। उनके जाने से देश और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।


संबंधित समाचार