होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

कुरूद जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 पंचायत सचिवों का हुआ तबादला

कुरूद जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 पंचायत सचिवों का हुआ तबादला

धमतरी/कुरूद। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद जनपद पंचायत क्षेत्र में पंचायत सचिवों के पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 15 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत 26 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासन ने संबंधित सचिवों को 22 अगस्त 2026 तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के मुताबिक यह बदलाव पंचायतों में कामकाज को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ-साथ कार्यकुशलता एवं सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित पंचायत सचिवों को नए स्थान पर कार्यभार संभालने के बाद इसकी रिपोर्ट जनपद पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

किन पंचायत सचिवों का हुआ तबादला?

जारी आदेश के अनुसार प्रकाश चन्द्राकर को जोरातराई (सी) से छाती (जनपद धमतरी), गोपाल राम निषाद को भोथली से भोथीडीह (जनपद मगरलोड), चम्पेश्वर साहू को गदहीडीह (गणेशपुर) से भोथली और कन्या बघेल को कोलियारी से सिलघट, अतिरिक्त प्रभार पचपेड़ी के साथ पदस्थ किया गया है। नरेन्द्र साहू को कुहकुहा से कातलबोड़, गैंदलाल साहू को सिलघट, अतिरिक्त प्रभार पचपेड़ी से जोरातराई (न), त्रिलोक नाथ ध्रुव को हंचलपुर से अछोटी, अतिरिक्त प्रभार राखी, देवनारायण साहू को कोड़ेबोड़ से कुहकुहा और दुलेश्वरी साहू को गातापार (को) से कोड़ेबोड़ भेजा गया है। वहीं सुरेन्द्र कुमार साहू को जोरातराई (न) से कोलियारी पदस्थ किया गया है।

इन सचिवों को भी मिली नई पदस्थापना

तामेश्वर साहू को भुसरेंगा से कोसमर्रा, चन्द्रप्रकाश साहू को बिरेझर से गदहीडीह (गणेशपुर), राधाकृष्णन साहू को कोसमर्रा से गाड़ाडीह (रा.) और तोरण कुमार वर्मा को मौरीकला से गातापार (को), अतिरिक्त प्रभार हंचलपुर के साथ भेजा गया है।पुष्पा साहू को नवागांव (उ) से चारभाठा, पंचराम धुरव को सिरसिदा से परसठ्ठी, कृष्णकुमार साहू को अछोटी, अतिरिक्त प्रभार राखी से नवागांव (उ), माधुरी साहू को नवागांव (क) से बिरेझर, हेमेश्वरी साहू को बगदेही से नवागांव (क) और ग्रीष्मा साहू को चारभाठा से भुसरेंगा स्थानांतरित किया गया है।

इन पदस्थापनाओं में भी किया गया बदलाव

आदेश के तहत नरेन्द कुमार साहू को संकरी, अतिरिक्त प्रभार परसठ्ठी से बगदेही, भरत लाल सिन्हा को सेमरा (सि.) से मौरीकला और महावीर प्रसाद को सिलौटी से संकरी भेजा गया है। नारायण साहू को गाड़ाडीह (रा.) से कोर्रा, जनपद धमतरी में पदस्थ किया गया है। जागेश्वर बैस का सिरसिदा का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें कोर्रा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं असलम खान को जिला पंचायत धमतरी से जोरातराई (सी) में पदस्थ करते हुए सेमरा (सी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पुराना स्थानांतरण आदेश भी निरस्त

जारी आदेश में 25 जून 2026 को जारी पूर्व स्थानांतरण आदेश के सरल क्रमांक 06 और 07 को निरस्त करने का भी उल्लेख किया गया है। नए आदेश के अनुसार सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
 



संबंधित समाचार