ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक विधवा महिला के साथ टीआई रुपेश शर्मा ने शारीरिक शोषण किया और महिला के गर्भवती होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने रविवार को पुलिस में की। बयान और सबूत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
करीब 2 साल तक करता रहा शोषण
जानकारी कै अनुसार, महिला की मुलाकात टीआई से फेसबुक के जरिए हुई। फिर धीरे से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। करीब 2 साल तक शोषण का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद जब महिला गर्भवती हुई तो उसने पुलिसकर्मी पर शादी का दबाव बनाया। हालांकि कुछ समय तक आरोपी किसी तरह बात को टालता रहा। इसके बाद जब महिला को संदेह हुआ तो उसने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी वह शादीशुदा और बच्चों का बाप है।
रेप का केस दर्ज
इसके बाद महिला ने बिना समय गवाएं आरोपी की शिकायत पुलिस में की। झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय महिला बुटीक चलती है और उसके पति का निधन कुछ साल पहले हो चुका है. वही आरोपी टीआई तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कार्यवाहक निरीक्षक के पद पर पदस्थत है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।